GK Trick

GK Tricks – अकबर के शासनकाल में नवरत्न ( Nine Gems of Akbar )

Nine Gems of Akbar and their Talents
Written by Nitin Gupta

Nine Gems of Akbar and their Talents

नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे हैं वो मुगल सम्राट अकबर से संबंधित है ! आप सभी जानते हैं कि अकबर के शासनकाल में उसके 9 गुणवान दरबारी थे जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से जाना जाता है ! तो आज हम आपको इन नवरत्नो के नाम याद रखने की ट्रिक बताऐंगे , लेकिन इससे पहले हम इनके बारे में थोडी सी जानकारी बताते हैं जो परीक्षा में अक्सर पुंछा जाता है !

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

1. बीरबल – परम बुद्धिमान राजा बीरबल अकबर के युद्ध-सलाहकार थे। इनके बचपन का नाम महेशदास था !  हास्य-परिहास में इनके अकबर के संग काल्पनिक किस्से आज भी कहे जाते हैं। बीरबल एक कवि भी थे। दीन ए इलाही धर्म को स्वीकार करने बाले प्रथम व अंतिम हिन्दू शासक बीरबल थे !

2. अबुल फजल – इतिहासज्ञ अबुल फजल ने अकबर के शासन काल की प्रमुख घटनाओं को कलमबद्ध किया था, उन्होंने अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी की रचना की थी। पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर ए सादात नाम से किया ! इनका जन्म आगरा में हुआ।

3. तानसेन – संगीत सम्राट तानसेन अकबर के दरबार के एक विलक्षण संगीतज्ञ थे। इनके बचपन का नाम रामतनु पाण्डेय था ! अकबर ने इन्हें कंठाभरण वाणीविलास की उपाधी दी थी ! 

4. राजा भगवान दास – भगवानदास आमेर के राजा भारमल का पुत्र था। उसकी बहन का विवाह अकबर के साथ हुआ था। अकबर ने उसे 5000 का मनसबदार बना दिया था । उसने अनेक महत्त्वपूर्ण युद्धों में भाग लिया था। वह एक सत्यवादी, साहसी और पराक्रमी व्यक्ति था।

5. अब्दुल रहीम खाने खानायह अकबर के दरबार में राजकवि थे !

6. राजा टोडरमल – मुगलकाल के स्वर्णिम काल यानी अकबर के दौर में दो हिन्दुओं बीरबल और राजा मान सिंह का बहुत जिक्र होता है, पर राजा टोडर मल का उस तरह से जिक्र नहीं होता। हालांकि वे भी अकबर के बेहद करीबी थे। वे उनके दरबार में राजस्व मंत्री मतलब दीवान थे।

7. राजा मानसिंहराजा मानसिंह अकबर की सेना के मुख्य सेनापति थे ! कहा जाता है कि हिन्दुओं के प्रति अकबर के दृष्टिकोण को अधिक उदार बनाने में मानसिंह का महत्त्वपूर्ण योगदान था। 

8. मुल्ला दो प्याजा – मुल्ला दो प्याजा अरब का रहने वाला था। हुमायूँ के समय वह भारत आया था। भोजन के समय दो प्याजा अधिक पसन्द होने के कारण, अकबर उसे दो प्याजा के नाम से सम्बोधित करता था। अपनी योग्यता और सम्राट् के प्रति निष्ठा के कारण वह भी अकबर के नौरत्नों में से एक बन गया था।

9. हकीम हुक्कामहकीम हुक्काम , मुग़ल सम्राट अकबर का सलाहकार और नवरत्नों में से एक था।

तो दोस्तो अब हम आपको इन नवरत्नों के नाम याद करने की GK Tricks बता रहे हैं 

GK Tricks

BAT BAT MDH ( इस ट्रिक को याद करने के लिये आप सोचिये कि MDH मसाले बाले चाचाजी के पास एक बैट (BAT) है जिससे वो मसाला कूटते हैं )

Explanation

B = Birbal (बीरबल )

A = Abul Fazal ( अबुल फजल )

T = Tansen ( तानसेन )

B = Bhagvandas (भगवान दास)

A = Abdul Rahim Khane Khana (अब्दुल रहीम खाने खाना )

T = Todarmal (टोडरमल )

M = Manshingh (मानसिंह)

D = Do Pyaja Mulla (मुल्ला दो प्याजा)

H = Hakim Hukkam (हकीम हुक्काम)

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks

अन्य महत्वपूर्ण ट्रिक –

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Akbar Navratna Name, Name the Navaratnas in Akbar’s court, Akbar ke Navratna name in English, Nine Gems of Akbar and their Talents, Akbar ke Darbar ke Navratna ki Short Trick ,

About the author

Nitin Gupta

GK Trick by Nitin Gupta पर आपका स्वागत है !! अपने बारे में लिखना सबसे मुश्किल काम है ! में इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशीलकिरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !! आप मुझे GKTrickbyNitinGupta का Founder कह सकते है !
मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है !! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

9 Comments

Leave a Comment

GK Tricks By Nitin Gupta Course