GK Trick

GK Tricks – प्रथ्वी की आंतरिक संरचना की जानकारी

GK Tricks Internal Structure of the Earth and Discontinuity
Written by Nitin Gupta

नमस्कार दोस्तो आज हम आपको एक बहुत ही अच्छी GK Tricks बताऐंगे जिससे कि आप प्रथ्वी के भूगर्भ में स्थित असंबद्धताऐं (Discontinuity) को ऊपर से नीचे क्रम से याद रख पाऐंगे ! इस ट्रिक को बताने से पहले हम आपको प्रथ्वी की आंतरिक संरचना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराऐंगे !

Join Here – नई PDF व अन्य Study Material पाने के लिये अब आप हमारे Telegram Channel को Join कर सकते हैं !

पृथ्वी की आंतरिक संरचना 

आस्ट्रिया के भूगोल शास्त्री स्वेज ने पृथ्वी की आंतरिक संरचा को 3 परतों में बांटा है !

1. सिआल (SIAL) – इस परत में Silica और Aluminium अधिकता मे पाए जाते है। इस परत की चट्टानों में अम्लीयता अधिक होती है।

2. सीमा (SIMA) – इस परत में Silica – Magnesium की अधिकता होती है। इस परत की चट्टानों में बेसाल्ट और ग्रेबों की अधिकता रहती है।

3. निफे (NIFE) – इस परत में Nikel और Iron होता है। इसी परत के कारण पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति (Magnetic Power) होती है।

सभी बिषयवार Free PDF यहां से Download करें

GK Tricks Internal Structure of the Earth and Discontinuity

Internal Structure of the Earth

आधुनिक भूगर्भ शास्त्रियों ने पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में विभाजित किया है।

  1. भू-पटल (Crust)
  2. भू प्रवार (Mantle)
  3. क्रोड (Core)

(Crust) भू-पटल –

  • यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी और सबसे पतली परत है।
  • इसकी मोटाई 16 किमी. से 40 किमी तक है। भू-पटल की औसत मोटाई 30 किमी. है।
  • महाद्वीपीय भागों मे इसकी मोटाई 40 किमी. तक है।
  • महासागरों के नीचे Crust की मोटाई 5 से 10 किमी. तक पाई जाती है।
  • महाद्वीपीय Crust ग्रेनाइट और नीस चट्टानों की बनी होती है। जिसके ऊपर अवसादी (Sedimentary) चट्टानों की परत पाई जाती है।
  • महासागरीय (Oceanic) Crust बैसाल्ट चट्टानों की बनी है।
  • Crust और Mantle का सबसे ऊपरी भाग मिलकर स्थल मंडल बनाते है ! जिसकी गहराई 100 किमी तक है
  • स्थल मंडल के नीचे दुर्बल मंडल का विस्तार है। इसकी गहराई 100 किमी से 200 किमी. तक है।
  • यह दो भागों में विभक्त है – ऊपरी Crust और निचला Crust इन दोनों के बीच में कोनार्ड असंबद्द्ता पाई जाती है !
  • निचले Crust के बाद Mantle शुरु  होता है , तो इन दोनों यानी Crust और Mantle के बीच भी एक असंबद्द्ता पाई जाती है जिसे मोहो  असंबद्द्ता कहते है !

(Mantle) भू-प्रवार –

  • Mantle पृथ्वी की बीच वाली परत है जिसकी मौटाई 2900 किमी. तक है।
  • Mantle के 2 भाग पाए जाते है। 1.ऊपरी Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. तक है। 2.निचली Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. से 2900 किमी तक है। इन दोनों के बीच रेपटी असंबद्द्ता पाई जाती है !
  • इसके बाद Core शुरु होता है तो Mantle व Core के बीच जो असंबद्द्ता पाई ज़ाती है उसे हम गुटेनबर्ग असंबद्द्ता कहते है  !

क्रोड (Core) –

  • यह पृथ्वी की सबसे आंतरिक भाग है। जो Mantle के नीचे पृथ्वी के केन्द्र तक पाया जाता है।
  • इसकी गहराई 2900 किमी. से 6371 किमी. तक है।
  • Core को दो भागों में बांटा गया है आंतरिक Core और बाहरी Core ! इन दोनो के बीच जो असंबद्द्ता पाई जाती है उसे हम लेहमैन असंबद्द्ता करते है !
  • पृथ्वी के समस्त आयतन (Volume) का 5% Crust , 83% Mantle और 17% Core पाया जाता है।

इन तीनों स्तरों के बीच प्रथ्वी के गर्भ में कुछ असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाईं जाती है , जिनके बारे में हम अक्सर भूल जाते है कि कौन सी असंबद्धता किस किन दो स्तरों के बीच पाई जाती है , तो आज हम आपको इसी के बारे में GK Tricks बतानें जा रहे है जिससे कि आप ऊपर (Crust) से नीचे (Core) विभिन्न असंबद्धताऐं (Discontinuity) को क्रम से याद रख पाऐंगे !  कुल 5 असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाई जाती है !

GK Tricks

को मोरे गुट्टा लेहे

Explanation

ट्रिकी वर्डअसंबद्धतास्थिति
कोकोनार्डऊपरी Crust व निचले Crust के बीच
मोमोहोCrust व Mantle के बीच
रेरेपेटीऊपरी Mantle व निचले Mantle के बीच
गुट्टागुटेनबर्गMantle व Core के बीच
लेहेलेहमैनऊपरी Core व निचले Core के बीच

तो उम्मीद है दोस्तो कि आपको प्रथ्वी की आंतरिक संरचना अच्छे से समझ में आ गई होगी !

अन्य महत्वपूर्ण ट्रिक –

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें , हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – www GK com in Hindi , GK Shortcut Tricks , www GK Hindi Download , General Knowledge Tricks in Hindi , India GK Tricks , Kids General Knowledge , GK for Kids , Magic Tricks in Hindi , GKToday App , GK Shortcut Tricks in Hindi PDF , GK Short Trick Book Free Download , GK Short Tricks App , GK Trick in Hindi Apps , GK Tricks Book , General Knowledge Tricks , GK Trick App , GK App Download , GK Short Tricks in Hindi PDF , GK Apps in Hindi ,

About the author

Nitin Gupta

GK Trick by Nitin Gupta पर आपका स्वागत है !! अपने बारे में लिखना सबसे मुश्किल काम है ! में इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशीलकिरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !! आप मुझे GKTrickbyNitinGupta का Founder कह सकते है !
मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है !! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

2 Comments

Leave a Comment

GK Tricks By Nitin Gupta Course