Current Affairs MPPSC RRB SSC

यादें 2019 Part – 5 !! पुरस्कार व सम्मान !! Awards and Honours 2019 in Hindi in Hindi

Awards and Honours 2019 in Hindi
Written by Nitin Gupta

Awards and Honours 2019 in Hindi

नमस्कार दोस्तो , आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बर्ष 2019 की बहुत ही महत्वपूर्ण Current Affairs बताने जा रहे हैं ! जो कि आपको आने बालीं सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये उपयोगी होगी ! दोस्तो इस पोस्ट को 6 Part में Publish किया जायेगा ! पहले Part में राष्‍ट्रीय घटनाक्रम ( National Current Affairs 2019 ), दूसरे Part में अंतर्राष्‍ट्रीय घटनाक्रम ( International Current Affairs 2019 ), तीसरे Part में आर्थिक घटनाक्रम ( Economic Current Affairs 2019 ), चौथे Part में खेलकूंद ( Sports Current Affairs 2019 ), पांचवें Part में पुरस्कार व सम्मान ( Awards and Prizes Current Affairs 2019 ), छठवें Part में नियुक्ति व निधन ( Appointment and Death Current Affairs 2019 ) को बताऐंगे ! बाद में इन सभी Part की PDF भी आपको उपलब्ध कराई जायेगी ! तो आपसे निवेदन है कि हमारी बेबसाइट को Regular Visit करते रहियेगा ! 

यह पोस्ट उपरोक्त उक्त 6th Part का पांचवां Part हैं, जिसमें कि हम आपको पुरस्कार व सम्मान ( Awards and Prizes Current Affairs 2019 ) के बारे में बतायेंगे , जो कि सभी One Day Exams हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण है !

इसके अलाबा इन सभी पोस्ट की PDF को हम अपने Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Telegram Group को Join कर सकते हैं !

बाफ्टा पुरस्‍कार 2019

फिल्‍म जगत के ब्रिटेन के प्रतिष्ठित 72वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्‍म एण्‍ड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्‍कारों का वितरण लन्‍दन में 10 फरवरी, 2019 को किया गया। इनमें सर्वाधिक 7 पुरस्‍कार द फेवरिट को प्राप्‍त हुए। इनमें सर्वश्रेष्‍ठ ब्रिटिश फिल्‍म के अतिरिक्‍त सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री के पुरस्‍कार शामिल हैं।

ग्रेमी पुरस्‍कार 2019

संगीत के क्षेत्र के वर्ष 2019 के 61वें ग्रेमी पुरस्‍कारों का वितरण लॉस एंजेल्‍स (सं.रा.अमेरिका) में 10 फरवरी, 2019 को किया गया। अमेरिकी अभिनेता, गीतकार, गायक एवं निर्देशक चाइल्डिश गैंबिनो तथा अमेरिका की ही गायिका केसी मस्‍ग्रेव्‍स को सर्वाधिक 4-4 पुरस्‍कार इन पुरस्‍कारों के तहत दिए गए। अमेरिका के 85 वर्षीय संगीतकार क्रिसी जोंस ने अपने करियर का 28वाँ ग्रेमी इन पुरस्‍कारों में जीता। इससे वह सर्वाधिक ग्रेमी पुरस्‍कारों में जीता। इससे वह सर्वाधिक ग्रेमी पुरस्‍कार जीतने वाले जीवित संगीतकार बन गए।

नरेन्‍द्र मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार

दक्षिण कोरिया के सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन ने 22 फरवरी, 2019 को। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। नरेन्‍द्र मोदी को यह पुरस्‍कार उनकी आर्थिक नीतियों और अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग के लिए दिया गया। यह पुरस्‍कार पाने वाले वह पहले भारतीय व्‍यक्ति हैं।

प्रो. सी.एन.आर.राव को प्रथम शेख सौद अन्‍तरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार

संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की संस्‍था सेंटर फॉर एडवांस्‍ड मैटीरियल्‍स ने मैटीरियल्‍स रिसर्च हेतु अपना पहला शेख सौद अन्‍तरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार भारत रत्‍न से सम्‍मानित वैज्ञानिक प्रो.सी.एन.आर. राव को प्रदान किया। 1 लाख डॉलर का यह पुरस्‍कार उन्‍हें 25 फरवरी, 2019 को दिया गया।

गाँधी शान्ति पुरस्‍कार 

चार वर्ष के अन्‍तराल के पश्‍चात गाँधी शान्ति पुरस्‍कारों की घोषणा केन्‍द्र सरकार ने की। वर्ष 2015, 2016, 2017 तथा 2018 के लिए यह पुरस्‍कार एक साथ ही घोषित किए गए। 2015 के लिए यह पुरस्‍कार कन्‍याकुमारी स्थित विवेकानन्‍द केन्‍द्र को, 2016 के लिए अक्षयपात्र फाउण्‍डेशन एवं सुलभ इण्‍टनेशनल को (संयुक्‍त रूप से), 2017 के लिए यह विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सद्भावना दूत योहेई ससाकावा को प्रदान किया गया।

टैगोर सांस्‍कृतिक पुरस्‍कार

वर्ष 2014, 2015 तथा 2016 के लिए टैगोर सांस्‍कृतिक सद्भावना पुरस्‍कारों का वितरण राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फरवरी 2019 में नई दिल्‍ली में किया। वर्ष 2014 के यह पुरस्‍कार मणिपुरी नृत्‍य के परोधा राजकुमार सिंहजीत सिंह को तथा 2016 के लिए यह पुरस्‍कार देश के महान मूर्तिकार राम नवजी सुतार ने ही दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति (182 मीटर) स्‍टेच्‍यू ऑफ यूनिटी (सरदार पटेल की मूर्ति) को डिजाइन किया था। वर्ष 2015 का पुरस्‍कार बांग्‍लादेश के सांस्‍कृतिक संगठन छायानट को प्रदान किया गया। इस पुरस्‍कार के तहत 1 करोड़ रू. की राशि प्रदान की जाती है।

प्रित्‍जकर पुरस्‍कार 2019

जापान के वास्‍तुकार अराता इसोजाकी को वर्ष 2019 का प्रित्‍ज्‍कर पुरस्‍कार प्रदान किया गया। प्रित्‍जकर पुरस्‍कार प्रदान किया गया। प्रित्‍जकर पुरस्‍कार को आर्किटेक्‍चर का नोबेल पुरस्‍कार माना जाता है इसोजाकी को उनकी डिजाइन सिटी इन एयर के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया।

एबेल पुरस्‍कार 2019

अमेरिका की गणित की शिक्षिका करने उलेनबेक को गणित का विख्‍यात एबेल पुरस्‍कार 19 मार्च, 2019 को प्रदान किया गया। यह सम्‍मान पाने वाली वे पहली महिला है। उल्‍लेखनीय है कि एबेल पुरस्‍कार को गणित का नोबेल पुरस्‍कार भी कहा जाता है।

रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान

भारत के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ग्रांड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ तोमिस्‍लाव से 26 मार्च, 2019 को सम्‍मानित किया गया।

राष्‍ट्रमंडल युवा पुरस्‍कार 2019

नो फूड वेस्‍ट संगठन के संस्‍थापक पद्मानाथन गोपालन को लंदन स्थित राष्‍ट्रमंडल मुख्‍यालय में आयोजित समारोह में एशिया क्षेत्रके लिए राष्‍ट्रमंडल युवा पुरस्‍कार, 2019 प्रदान किया गया। उल्‍लेखनीय है कि नो फूड वेस्‍ट संगठन 14 शहरों में जरूतमंद लोगों को भोजन की आपूर्ति करता है।

28वाँ व्‍यास सम्‍मान 

के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा हिन्‍दी के प्रसिद्ध लेखक लीलाधर जगूड़ी को वर्ष 2018 का प्रतिष्ठित 28वाँ व्‍यास सम्‍मान प्रदान किया गया। इन्‍हें यह पुरस्‍कार वर्ष 2013 में प्रकाशित उनके कविता संग्रह जितने लोग उतने प्रेम के लिए दिया गया।

64 वें फिल्‍म फेयर अवॉर्ड 2019

23 मार्च, 2019 को 64वें फिल्‍म फेयर अवॉर्ड वितरण समारोह का आयोजन जियोगार्डेन, बीकेसी, मुंबई में किया गया।

पुरस्‍कार वितरण समारोह में वितरित प्रमुख पुरस्‍कार इस प्रकार रहे-

  • सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म – राजी
  • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता – रणबीर कपूर ( फिल्‍म –संजू)
  • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (फिल्‍म-राजी)
  • सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक – मेघना गुलजार (फिल्‍म-राजी)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – श्रीदेवी (मरणोपरांत)
  • सिनेमा में उत्‍कृष्‍ट योगदान के 50 वर्ष का अवॉर्ड – हेमा मालिनी

दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार 2019

फिल्‍म निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर, लोकप्रिय पटकथा लेखक सलीम खान और प्रसिद्ध फिल्‍मी डांसर हेलेन को 24 अप्रैल, 2019 को प्रतिष्ठित मास्‍टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्‍कार-2019 से सम्‍मानित किया गया।

.एस.किरण कुमार को फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्‍मान

भारतीय अन्‍तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्‍यक्ष ए.एस.किरण कुमार को फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्‍मान नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन डि ऑनर से सम्‍मानित किया गया। भारत स्थित फ्रांसीसी राजदूत एलेक्‍जैंड्रे जीगलर ने अपने देश के राष्‍ट्रपति की ओर से यह सम्‍मान उन्‍हें 2 मई, 2019 को नई दिल्‍ली में प्रदान किया। 2015-2018 के दौरान इसरो के चेयरमैन रहे किरण कुमार को यह सम्‍मान अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग में वृद्धि के लिए दिया गया।

यूनेस्‍को का गुइलेर्मो कानो वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम पुरसकार 2019

2 मई, 2019 को यूनेस्‍को का वर्ष 2019 का गुइलेर्मो कानो वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम पुरस्‍कार रायटर्स के म्‍यांमार स्थित दो रिपोर्टरों वा लोन तथा क्‍याव सो ऊ को दिया गया। इन्‍हें यह पुरस्‍कार म्‍यांमार के रखाइन राज्‍य में रोहिंग्‍या मुसलमानों पर अत्‍याचारों की रिपोर्टिंग के लिए दिया गया। पुरस्‍कृत पत्रकार दिसम्‍बर 2017 से ही म्‍यांमार में जेल में बंद हैं। इन्‍हें गुप्‍त जानकारी एकत्र करने के आरोप में गिरफ्तार कर रखा है।

मान बुकर अन्‍तरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार 2019

ओमान की लेखिका जोखा अल्‍हार्थी को उनके उपन्‍यास सेलेस्टियल बॉडीज के लिए वर्ष 2019 का मान बुकर अंतरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मई 2019 में लंदन में प्रदान किया गया।

सुमन राव मिस इंडिया वर्ल्‍ड

राजस्‍थान की 20 वर्षीय सुमन राव मिस इंडिया वर्ल्‍ड खिताब की विजेता बनी। इस 56वीं प्रतियोगिता का फाइनल दौर 15 जून, 2019 को मुंबई में सम्‍पन्‍न हुआ था।

प्रतिभा पाटिल को आर्डर ऑफ एज्‍टेक ईगल सम्‍मान

पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभादेवी सिंह पाटिल को मेक्सिको के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्‍वेला एज्‍टेक (ऑर्डर ऑफ एज्‍टेक ईगल) से सम्‍मानित किया गया। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल वर्ष 2007 से 2012 तक राष्‍ट्रपति पद पर थीं। मेक्सिको का यह पुरस्‍कार देशों के राष्‍ट्रध्‍यक्षों और मेक्सिको में राजदूत रहे लोगों को प्रदान किया जाता है।

वर्ल्‍ड फूड प्राइज 2019

वर्ल्‍ड प्राइज फाउंडेशन द्वारा जून, 2019 में वर्ष 2019 के लिए वर्ल्‍ड फूड प्राइज की घोषणा की गई। इस वर्ष यह पुरस्‍कार नीदरलैंड के साइमन ग्रूट को दिया गया। बीज विशेषज्ञ साइमन ग्रूट ने सब्जियों के उत्‍तम गुणवता के बीज विश्‍व के 60 से अधिक देशों में उपलब्‍ध कराए है। इस पुरस्‍कार को खाद्य क्षेत्र के नोबेल पुरस्‍कार के रूप में जाना जाता है।

नाइट ऑफ ऑर्डर द स्‍टार ऑफ इटली 

इतालवी भाषा विशेषज्ञ एवं लेखिका प्रतिष्‍ठा सिंह को जून 2019 में इटली ने नाइटहुड सम्‍मान नाइट ऑफ ऑर्डर ऑफ द स्‍टार ऑफ इटली से सम्‍मानित किया। उन्‍हें यह सम्‍मान भारत-इटली सम्‍बन्‍धों को बढ़ावा देने के लिए सांस्‍कृतिक और राजनीतिक अध्‍ययन के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रतिष्‍ठा सिंह दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में इतालवी भाषा साहित्‍य और सांस्‍कृतिक इतिहास पढ़ाती हैं।

54वाँ ज्ञानपीठ पुरस्‍कार 2019

प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष को जून 2019 में अंग्रेजी में भारतीय साहित्‍य के संवर्द्धन में उनके योगदान के लिए 54वें ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। वे इस प्रकार से सम्‍मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक हैं।

रवीश कुमार को रेमन मैग्‍सेसे अवॉर्ड 2019

भारत के वरिष्‍ठ पत्रकार रवीश कुमार को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित रेमन मैग्‍सेस अवॉर्ड जुलाई 2019 में प्रदान किया गया। रवीश कुमार को पत्रकारिता के जरिए कमजोरों की आवाज बनने के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया। गौरतलब है कि इस पुरस्‍कार को एशिया का नोबेल पुरस्‍कार भी कहा जाता है।

66वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार 2019

66वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा 9 अगस्‍त, 2019 को की गई। इन पुरस्‍कारों में सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कार गुजराती भाषा की फिल्‍म हेल्‍लारो, जिसका निर्देशन अभिषेक शाह ने किया है, को दिया गया।

प्रमुख पुरस्‍कारों की सूची इस प्रकार है :

  • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता : अंधाधुन (हिन्‍दी) में भूमिका हेतु आयुष्‍मान खुराना तथा उरी : द सर्जिकल स्‍ट्राइक में भूमिका हेतु विकी कौशल।
  • सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री : महांती (तेलुगू) में भूमिका हेतु कीर्ति सुरेश।

बजरंग तथा दीपा को राजीव गाँधी खेल रत्‍न अवॉर्ड 2019

पहलवान बजरंग पूनिया तथा रियो पैरालिंपिक की मेडलिस्‍ट दीपा मलिक को 17 अगस्‍त, 2019 को राजीव खेल रत्‍न पुरस्‍कार प्रदान किया गया। उल्‍लेखनीय है कि राजीव गाँधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार देश का सबसे बड़ा खेल रत्‍न पुरस्‍कार देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्‍कार है।

डॉ. एपीजे अब्‍दूल कलाम पुरस्‍कार 2019

विज्ञान एवं प्रौद्योंगिकी में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए इसरो के चेयरमैन डॉ. के. सिवन को तमिलनाडु शासन का वर्ष 2019 का डॉ.एपीजे अब्‍दुल कलाम पुरस्‍कार प्रदान किया गया। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के. पलानीसामी ने 22 अगस्‍त, 2019 को चेन्‍नई में एक समारोह में उन्‍हें यह पुरस्‍कार प्रदान किया।

मोदी को यूएई का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान 

संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को यूएई के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ऑर्डर ऑफ जायेद से सम्‍मानित किया गया। आबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्‍मद बिन जायेद अल नाहयान ने राष्‍ट्रपति भवन में 24 अगस्‍त, 2019 को मोदी को यह सम्‍मान प्रदान किया।

मोदी को रूस का सर्वोच्‍च सम्‍मान 

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र को 4 सितंबर, 2019 को रूस के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रयू द अपोस्‍टल से सम्‍मानित किया गया।

भारत की ओर से ऑस्‍कर पुरस्‍कार के लिए गली ब्‍वॉय का चयन 

फिल्‍मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माने जाने वाले ऑस्‍कर (अकादमी अवार्ड) में भारत की तरफ से गली ब्‍वॉय फिल्‍म को भेजा जाएगा। 21 सितंबर, 2019 को भारतीय फिल्‍म फेडरेशन ने इसकी घोषणा की। इस फिल्‍म फेडरेशन ने इसकी घोषणा की। इस फिल्‍म को 92वें ऑस्‍कर अवॉर्ड की बेस्‍ट इंटरनेशनल फीचर फिल्‍म की कैटेगरी के लिए चुना गया है। 9 फरवरी, 2020 को पुरस्‍कार की घोषणा की जाएगी।

अमिताभ बच्‍चन को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार 2019

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से 24 सितंबर, 2019 को नवाजा गया। उल्‍लेखनीय है कि 5 दशक के करियर में अमिताभ बच्‍चन को चार बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार 15 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार और 2015 में पद्म विभूषण मिल चुका है।

नरेन्‍द्र मोदी को ग्‍लोबल गोलकीपर पुरस्‍कार 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बिल एण्‍ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने ग्‍लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्‍मानित किया। फाउंडेशन के सह-अध्‍यक्ष बिल गेट्स ने यह पुरस्‍कार 25 सितंबर, 2019 को न्‍यूर्यार्क में एक समारोह में प्रदान किया। उन्‍हें यह पुरस्‍कार उनके नेतृत्‍व में भारत में चलए गए स्‍वच्‍छ भारत अभियान के लिए दिया गया।

राष्‍ट्रीय पर्यटन पुरस्‍कार 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष्‍ 2017-18 के राष्‍ट्रीय पर्यटन पुरस्‍कारों का वितरण पर्यटन मंत्रालय द्वारा 27 सितंबर 2019 को विश्‍व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में किया गया।

प्रमुख पुरस्‍कार निम्‍नलिखित को प्रदान किए गए –

  • सर्वश्रेष्‍ठ हैरिटेज सिटी का पुरस्‍कार मध्‍यप्रदेश के ओरछा को।
  • साहसी पर्यटन हेतु सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य – मध्‍यप्रदेश व गोआ को संयुक्‍त रूप से।
  • सर्वश्रेष्‍ठ हवाई अड्डे का पुरस्‍कार – एक्‍स श्रेणी के शहरों में छत्रपति शिवाजी अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा (मुम्‍बई) व अन्‍य शहरों में देवी अहिल्‍याबाई होलकर हवाई अड्डा (इंदौर)
  • स्‍वच्‍छता पुरस्‍कार – इंदौर म्‍यूनिसिपल कॉर्पोरेशन।

नोबेल पुरस्‍कार 2019

अक्‍टूबर माह में वर्ष 2019 के नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा की गई। पुरस्‍कारों का वितरण 10 दिसम्‍बर 2019 को अल्‍फ्रेड नोबेल की पुण्‍यतिथि पर स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम में (शांति के नोबेल पुरस्‍कार का वितरण नार्वे के ओस्‍लो में) किया गया।

शांति – इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया। उन्‍हें यह पुरस्‍कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया।

अर्थशास्‍त्र – अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में भारतीय मूल के अभिजीत बैनर्जी, उनकी पत्‍नी एस्‍टर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को वैश्विक गरीबी खत्‍म करने के प्रयोग के उनके शोध के लिए नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अभिजीत बैनजी फिलहाल मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलॉजी, अमेरिका में अर्थशास्‍त्र के प्रोफेसर हैं। वह और उनकी पत्‍नी डुफ्लो अब्‍दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्‍शन लैब के सह-संस्‍थापक भी हैं।

रसायन – रसायन विज्ञान के क्षेत्र में जॉन बी. गुडइनफ, एम. स्‍टैनली विटिंघम, और अकीरा योशिनो को लीथियम आयन बैटरी विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्‍कार दिया गया।

साहित्‍य – 2019 और 2018 का साहित्‍य के नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा एक साथ की गई। 2019 का पुरस्‍कार पीटर हैंडके को दिया गया, जो आस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं। पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए ये पुरस्‍कार दिया गया। जबकि लेखिका के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाली ओल्‍गा टोकारजुक को वर्ष 2018 का साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया।

भौतिकी – ब्रह्मांड के राज खोलने के लिए जेम्‍स पीबल्‍स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्‍यूलॉज को भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार दिया गया। कनाडियन-अमेरिकन वैज्ञानिक मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्‍यूलॉज को संयुक्‍त रूप से एक्‍सोप्‍लैनेट की खोज के लिए यह सम्‍मान दिया गया।

चिकित्‍सा – चिकित्‍सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने के लिए चुना गया। इन वैज्ञानिकों के नाम विलियम जी. केलिन, सर पीटर जे. रैटक्लिफ और ग्रेग एल. सेमेन्‍जा हैं। इन्‍होनें खोज की थी कि कैसे सेल्‍स ऑक्‍सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

Current Affairs से संबंधित अन्य पोस्ट –

दोस्तो आप मुझे ( नितिन गुप्ता ) को Facebook पर Follow कर सकते है ! दोस्तो अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस Facebook पर Share अवश्य करें ! क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks!

दोस्तो कोचिंग संस्थान के बिना अपने दम पर Self Studies करें और महत्वपूर्ण पुस्तको का अध्ययन करें, हम आपको Civil Services के लिये महत्वपूर्ण पुस्तकों की सुची उपलब्ध करा रहे है –

TAG – Awards and Prize Current Affairs 2019 in Hindi, Awards and Honours 2019 in Hindi, Important Awards 2019 PDF, All Awards 2019 in Hindi

About the author

Nitin Gupta

GK Trick by Nitin Gupta पर आपका स्वागत है !! अपने बारे में लिखना सबसे मुश्किल काम है ! में इस विश्व के जीवन मंच पर एक अदना सा और संवेदनशीलकिरदार हूँ जो अपनी भूमिका न्यायपूर्वक और मन लगाकर निभाने का प्रयत्न कर रहा हूं !! आप मुझे GKTrickbyNitinGupta का Founder कह सकते है !
मेरा उद्देश्य हिन्दी माध्यम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने बाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है !! आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है !!

Leave a Comment

GK Tricks By Nitin Gupta Course